Shahjahanpur news : विद्युत करंट से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विद्युत उपकेंद्र खुटार में बने आवास पर रह रहे युवक की एलटी लाइन सही करते समय हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई।

news-img

shahjahanpur

12:27 AM, March 27, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

राहुल शुक्ला ब्यूरो 

खुटार शाहजहांपुर। पूर्व से विद्युत उपकेंद्र खुटार में बने आवास पर रह रहे युवक की एलटी लाइन सही करते समय हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव मोहनपुर निवासी भगवानदास पुत्र रामदास अपने परिवार सहित विद्युत उपकेंद्र खुटार पर बने आवास पर रह रहा था। और वह गुरुवार सुबह सूचना पर वह भटनौसा गांव में एलटी लाइन सही करने गया हुआ था जहां पर हाइटेंशन लाइन 11 हजार की चपेट में आने से वह झुलस गया जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

क्षेत्रीय लोगो के मुताबिक युवक लाइनमैन था और वह रामपुर स्थित हाइडिल पर विद्युत कर्मचारियों के साथ कार्य कर रहा था लेकिन अधिकारी किसी भी प्रकार का विद्युत कर्मचारी न होने की बात कह रहे हैं। और विभाग की गलती छुपाने में लगे हुए हैं। हालांकि पुलिस ने तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में रामपुर जेई जितेन्द्र शर्मा से फोन पर जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि युवक हमारे यहां किसी भी प्रकार का कर्मचारी नहीं था और न ही कोई सेट डाउन लिया गया युवक कैसे लाइन सही करने पहुंचा किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं है।

विद्युत उपकेंद्र के आवास में 2003 से रह रहा था मृतक भगवानदास

विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है की मृतक विद्युत विभाग में काम नहीं कर रहा था वह कोई लाइन में नहीं था ना ही वह संविदा कर्मियों के रूप में कार्य कर रहा था लेकिन अधिकारियों की यह बात गले नहीं उतर रही है क्योंकि बताया जा रहा है मृतक अपने परिवार सहित विद्युत उपकेंद्र खुटार में बने सरकारी आवास में वर्ष 2003 से रह रहा है उसका परिवार आज भी विद्युत उपकेंद्र में रह रहा है जब वह विद्युत कर्मी नहीं था तो विद्युत अधिकारियों ने इतने वर्ष तक उसे आवास पर क्यों रहने दिया कहीं ना कहीं विभागीय अधिकारी सच्चाई को छुपाते हुए नजर आ रहे हैं।

भगवान दास के शरीर को रेत में दबाकर घंटा तक परिजन करते रहे उपचार

हाई टेंशन विद्युत चपेट में आने के बाद युवक को आनन फन्न में खुटार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया लेकिन परिजन उसके जीवित होने की आस में घंटे तक उसका शरीर दबाकर उपचार करने का प्रयास करते रहे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.