Shahjahanpur news : अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
थाना पुवायां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

shahjahanpur
7:34 PM, September 22, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
पुवायां, शाहजहांपुर। थाना पुवायां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार 21 सितंबर की रात पुलिस टीम ने नाहिल रोड से निगोही रोड को जोड़ने वाले बाईपास मार्ग पर नई प्लाटिंग के पास घेराबंदी कर मोनू पुत्र कल्लू, निवासी मोहल्ला गढ़ी, कस्बा व थाना पुवायां, हाल निवासी राधा बिहार कॉलोनी, पुवायां को गिरफ्तार किया। उसकी उम्र करीब 25 वर्ष बताई गई है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। बरामदगी के संबंध में थाना पुवायां में मु.अ.सं. 572/2026, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।




