Shahjahanpur news : राजस्थान मजदूरी करने गया युवक लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
सौफरी निवासी एक युवक राजस्थान में मजदूरी करने के दौरान लापता हो गया । परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर युवक की तलाश कराने की मांग की है।

फोटो : लापता युवक
shahjahanpur
11:05 PM, July 23, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार, शाहजहांपुर। क्षेत्र के गांव सौफरी निवासी एक युवक राजस्थान में मजदूरी करने के दौरान लापता हो गया । परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर युवक की तलाश कराने की मांग की है।
गांव सौफरी निवासी राकेश पुत्र पूरन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र कमलेश करीब तीन माह पहले मजदूरी करने के लिए राजस्थान गया था। वह राजस्थान के गांव चोटिया, थाना सूरज क्षेत्र में मजदूरी कर रहा था।
जहां पर मजदूरी का भुगतान मिलने के बाद तीन लोग कमलेश को चार पहिया वाहन में बैठाकर अपने साथ ले गए। 10 दिनों पूर्व जब उसने कमलेश के मोबाइल पर फोन किया तो फोन एक अन्य व्यक्ति ने उठाया जब उसने कमलेश के बारे में जानकारी ली तो उन लोगों ने अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि उन्हें कमलेश के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
घटना के बाद से कमलेश का कोई पता नहीं चल सका है। गुरुवार को परेशान परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर युवक की तलाश कर उसे सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।




