Shahjahanpur news : कांवड़ यात्रा में नौनिहालों ने दिया सनातन संस्कृति का संदेश
सरस्वती शिशु मंदिर खुटार के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कांवड़ यात्रा निकालकर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

shahjahanpur
12:33 PM, August 14, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार। सरस्वती शिशु मंदिर खुटार के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कांवड़ यात्रा निकालकर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। धार्मिक वेशभूषा में सजे बच्चे कांवड़ लेकर विद्यालय परिसर से निकले। इस दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया।
कांवड़ यात्रा नगर के गुलरहा नाथ मंदिर पहुंची, जहां बच्चों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार, समाज व राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद यात्रा वापस विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ना है। यात्रा में बच्चों का अनुशासन और उत्साह लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। नगरवासियों ने भी बच्चों का स्वागत किया।
इस दौरान शिक्षक नितिन कुमार, वीरपाल, अतुल कुमार, भोला सिंह, प्रशांत कुमार सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा।




