Shahjahanpur News : संगठन को बदनाम करने के लिए की गई गलत पोस्ट,संगठन मंत्री ने दर्ज कराई रिपोर्ट
हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के प्रदेश संगठन मंत्री कमल दीक्षित ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है

फोटो : रिपोर्ट दर्ज की कापी
shahjahanpur
7:19 PM, December 28, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के प्रदेश संगठन मंत्री कमल दीक्षित ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि २ दिसंबर को फेसबुक आई डी Amit Kumar Gupta पर हिंदू युवा संगठन (अ) को बदनाम करने के उद्देश्य से एक षड्यंत्र के तहत अभद्र एवं अनर्गल आरोपों के साथ एक पोस्ट की गई जिसे नगर के मोहल्ला नारायनपुर निवासी प्रशान्त गुप्ता पुत्र प्रमोद गुप्ता ने अपनी फेसबुक आईडी से शेयर किया है जिसकी शिकायत उन्होंने प्रशांत गुप्ता से की तो उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा उसके बाद पुनः फिर अनर्गल पोस्ट अपनी फेसबुक आईडी से डाल दी जिससे संगठन व उसके पदाधिकारियों को झूठी पोस्ट डाल कर बदनाम किया जा रहा है।




