Shahjahanpur News : मकसूदापुर चीनी मिल में चेन में फंसकर मजदूर की मौत
चीनी मिल में काम कर रहे एक मजदूर की चेन में फंसकर मौत हो गई सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने हंगामा काटना शुरु कर दिया

shahjahanpur
5:24 PM, December 20, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
बंडा शाहजहांपुर। चीनी मिल में काम कर रहे एक मजदूर की चेन में फंसकर मौत हो गई सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने हंगामा काटना शुरु कर दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव नवाबपुर निवासी गोविंद मकसूदापुर गांव स्थित बजाज चीनी मिल में मजदूरी करता था जहां पर उसे वायरल पर कार्य करने के लिए भेजा गया था जहां पर उसकी चेन में फंसकर मौत हो गई सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा काटना शुरु कर दिया और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।




