Shahjahanpur news : आंगनवाड़ी केंद्र पर कार्यकत्री व सहायिका नदारद, ग्रामीण ने वीडियो बना किया बायरल
महेशापुर में सरकारी विद्यालय के परिसर में बने आंगनवाड़ी केंद्र का वीडियो बनाकर ग्रामीण ने वायरल किया है

shahjahanpur
2:58 PM, September 7, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। शुक्रवार को खुटार क्षेत्र के गांव महेशापुर में सरकारी विद्यालय के परिसर में बने आंगनवाड़ी केंद्र का वीडियो बनाकर ग्रामीण ने वायरल किया है जिसमें केंद्र खुला है बच्चे भी हैं लेकिन कार्यकत्री व सहायिका नदारद दिख रही हैं ग्रामीण के मुताबिक विद्यालय में तैनात रसोईया के द्वारा केंद्र खोला गया है और कार्य रत कार्यकत्री और सहायिका नौ बजे तक केंद्र पर नहीं पहुंची थीं।क्षेत्रीय केंद्रों की हालात दयनीय बताए जा रहे हैं जिम्मेदार आधिकारियों द्वारा मामलों में ध्यान नहीं दिया जा रहा है।




