Shahjahanpur news : भाइयों के विवाद में महिला घायल, रेफर
कहासुनी के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई उमाशंकर की पत्नी रूमा पटेल पर बांके से प्रहार कर दिया, जिससे उसके सिर में गम्भीर चोट लग गई

shahjahanpur
5:24 PM, September 8, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। क्षेत्र के गांव महेशपुर में बटवारे को लेकर दो भाइयों में विवाद चल रहा है जिसके चलते रविवार को कहासुनी के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई उमाशंकर की पत्नी रूमा पटेल पर बांके से प्रहार कर दिया, जिससे उसके सिर में गम्भीर चोट लग गई। घायल अवस्था में रूमा को थाने लाया गया जहां से उसे सीएचसी खुटार में भर्ती कराया गया जहां से गम्भीर चोट को देखते हुए घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।




