Shahjahanpur News : महिला ने जमीन पर जबरन कब्जा करने का लगाया आरोप
टावर के पास खाली पड़ी जमीन पर कुछ लोगो ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और महिला ने निर्माण कार्य रुकवा दिया और जमीन की खातिर तीन भाइयों को मरवा देने का आरोप लगाने लगी

shahjahanpur
9:06 PM, December 25, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
-- मौके पर पहुंची पुलिस और महिला की बेटी ने निर्माण कार्य खसाया
खुटार शाहजहांपुर। खुटार तिकुनियां से मां पंथवारी मार्ग पर टावर के पास खाली पड़ी जमीन पर कुछ लोगो ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और महिला ने निर्माण कार्य रुकवा दिया और जमीन की खातिर तीन भाइयों को मरवा देने का आरोप लगाने लगी
नगर के मोहल्ला नारायनपुर निवासी रामकली पत्नी स्व रामभरोसे की जमीन तिकुनिया से मां पंथवारी मंदिर जाने वाले मार्ग पर टावर के पास है और उस जमीन पर मुकदमा मां न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। जिसपर बुधवार सुबह कुछ लोगो ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया नींव भरने लगें जिसकी सूचना बुजुर्ग महिला की बेटी को हुई जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है।




