Shahjahanpur news : महिला ने पति व ससुर पर दहेज के खातिर मारपीट करने का लगाया आरोप
महिला ने पति व ससुर पर दहेज के खातिर मारपीट करने का लगाया आरोप
.jpeg&w=3840&q=75)
shahjahanpur
5:16 PM, September 16, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। थाना क्षेत्र के गांव धनसिंघपुर की रहने वाली मीना देवी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उसकी शादी सात माह पूर्व हुई थी कुछ माह तक सबकुछ ठीक रहा फिर उसका पति तथा ससुर दहेज की मांग करने लगे एक अपाचे बाइक और एक लाख रुपए लाने को कहने लगे और मारपीट करने लगे।
सोमवार को भी पति व ससुर ने एक राय होकर बेरहमी से मारा पीटा तथा मायके ख़बर करने पर जान से मारने की धमकी दी।




