Shahjahanpur news : क्या पुलिस मेडिकल एक्सपर्ट टीम की करेगी मांग या स्वयं जांच कर करेगी लीपापोती?
पुवायां के चरक हॉस्पिटल में गांव ककरहा जेबा बेहटा निवासी जूली नामक महिला को 8/9/26 को प्रसव पीड़ा होने के दौरान भर्ती कराया गया था ।

shahjahanpur
4:31 PM, September 12, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
––प्रसव के दौरान आपरेशन के बाद हार्टअटैक से महिला की मौत का मामला
पुवायां शाहजहांपुर। पुवायां के चरक हॉस्पिटल में गांव ककरहा जेबा बेहटा निवासी जूली नामक महिला को 8/9/26 को प्रसव पीड़ा होने के दौरान भर्ती कराया गया था जहां उसका ऑपरेशन कर प्रसव कराया गया दूसरे दिन महिला की हालत बिगड़ गई और महिला मौत हो गई थी परिजनों ने अस्पताल के डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुवायां थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी पुलिस ने शव का परीक्षण कराया है जिसमें बताया गया है कि महिला की मौत हार्टअटैक की वजह से हुई है।
वहीं आरोपित डाक्टर का कहना है कि इस प्रकार का हार्टअटैक अचानक नहीं होता है काफी समय पहले से ही इसकी शुरुआत होती है।
इस मामले में कई प्रश्न जांच योग्य हैं जोकि मेडिकल एक्सपर्ट की जांच के दायरे में हैं इन कमियों को भी मेडिकल क्राइम ही कहा जा सकता है जैसे कि
✍️ यदि पहले से ही हार्ट की समस्या थी तो ई सी जी जांच क्यों नहीं की गई यदि की गई तो चिकित्सक को पता था कि हार्ट समस्या है।
✍️ यदि पता था तो कार्डियोलॉजिस्ट चिकित्सक की सलाह क्यों नहीं ली गई।
✍️ एक्सपार्टों के मुताबिक हार्ट पेसेंट की कोई भी सर्जरी के दौरान आई सी यू की सुविधा होना जरूरी है अस्पताल में यह सुविधा थी या नहीं।
✒️ आरोप है कि गलत तरीक़े से आपरेशन बिना एनेथेशिया दिए ऑपरेशन किया गया जिसकी वजह से अधिक रक्त स्राव हुआ जिसकी वजह से मौत हुई क्या इस कारण से भी हार्ट अटैक हो सकता है एक्सपर्ट ही तय कर सकते हैं ।
*कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि मामला मेडिकल क्राइम से जुड़ा है इस मामले में मेडिकल एक्सपर्ट टीम की मांग कर जांच कराई जाएगी प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्यवाही होगी।*




