Shahjahanpur News : पति से नाराज पत्नी ने उठाया ऐसा कदम आप भी रह जायेंगे दंग
भैया दूज पर पति द्वारा पत्नी को मायके जाने से मना करने पर नाराज पत्नी ने एक ऐसा खौफनाक कदम उठाया जिसे सुनकर हर कोई सहम गया।

shahjahanpur
5:15 PM, October 22, 2025
शाहजहांपुर। भैया दूज पर पति द्वारा पत्नी को मायके जाने से मना करने पर नाराज पत्नी ने एक ऐसा खौफनाक कदम उठाया जिसे सुनकर हर कोई सहम गया।
जानकारी के मुताबिक थाना बंडा क्षेत्र के नारायणपुर गांव के रहने वाले पंकज की पत्नी आरती भैया दूज पर अपने मायके जाना चाहती थी। लेकिन उसके पति ने उसे मायके भेजने से इनकार कर दिया। जिसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। जब पति घर के बाहर था तो आरती ने अपने 9 साल के बेटे प्रतीक को कीटनाशक पिलाकर उसकी हत्या कर दी। और बाद में खुद भी कीटनाशक पीकर अपनी जान दे दी। आनन फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया।घटना की जानकारी क बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।