Shahjahanpur News : खनन कर्ता एवं लेखपाल के लेन-देन के वायरल वीडियो पर लेखपाल को ही क्यों निलंबित किया गया?जबकि घूस लेना और देना दोनो है अपराध
क्या घूस देकर जारी कराई गई मिट्टी खनन की परमीशन होगी सही?*क्या तथ्यों को नहीं छुपाया गया होगा


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। खनन कर्ता और लेखपाल के बीच हुए लेन-देन के वायरल वीडियो के मामले में लेखपाल को निलंबित किया जा चुका है। तथा आगे की कार्रवाई हेतु विभागीय अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है। इस पर एक प्रश्न यह भी उठता है कि वायरल वीडियो के आधार पर लेन-देन के बाद जारी की गई मिट्टी खनन की परमीशन सही होगी ? क्या परमीशन जारी कराने के लिए तथ्यों को छुपाया गया नहीं होगा इस दृष्टि से जारी की गई परमीशन की भी जांच आवश्यक है तथा दूसरी बात घूस लेना और देना दोनो अपराध की श्रेणी में आते हैं वायरल वीडियो के आधार पर तथ्यों को छुपाने के लिए खनन कर्ता द्वारा लेखपाल के साथ लेनदेन किया जाना दोनों को एक ही श्रेणी में लाता है।फिर लेखपाल पर ही क्यों कार्रवाई की गई यह विचारणीय है।
बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व शोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हुआ था वीडियो खुटार क्षेत्र के गांव टाह खुर्द का बताया जा रहा था। जिसमें एक खनन कर्ता और लेखपाल के बीच रुपए का लेनदेन हो रहा था। इस मामले में लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं। मामले में जांच चल रही है।
सम्बंधित खबर
अपना जिला