Shahjahanpur news : वायरल वीडियो के बाद भी कार्रवाई का इंतजार, जांच के लिए विभाग को शिकायत का इंतजार
नगर खुटार में करीब एक माह पहले राशन वितरण से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
नगर खुटार में करीब एक माह पहले राशन वितरण से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार, शाहजहांपुर। नगर खुटार में करीब एक माह पहले राशन वितरण से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में एक व्यक्ति कम राशन तौलने की बात कहता नजर आ रहा है, जबकि राशन तौलने वाला कथित तौर पर कम वजन होने की बात करता दिखाई देता है। वहीं, वीडियो में कोटेदार कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है और हाथ से इशारा करते हुए व्यक्ति को वहां से जाने का संकेत करता दिखाई देता है।
वीडियो वायरल होने के बाद राशन वितरण व्यवस्था को लेकर सवाल उठे, लेकिन करीब एक माह बीतने के बावजूद मामले में विभागीय कार्रवाई सामने नहीं आई है। अब विभाग की ओर से वायरल वीडियो मिलने के बाद जांच और कार्रवाई की बात कही जा रही है।
इस संबंध में सप्लाई इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो प्राप्त होने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जनपद न्यूज़ live वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दिखाई दे रहे तथ्यों और आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
सम्बंधित खबर