Shahjahanpur News : ग्राम विकास अधिकारी पर शराब के नशे में खंड विकास अधिकारी के कार्यालय से अपमानित कर निकालने का आरोप
सचिव ने अभद्रता करते हुए धक्का देकर उसे कार्यालय से बाहर निकाल दिया।

shahjahanpur
7:13 PM, December 7, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
--पीड़ित ने सचिव का मेडिकल परीक्षण कराकर की कार्यवाही की मांग
खुटार शाहजहांपुर। क्षेत्र के गांव सिमरई निवासी धनंजय शुक्ला ने विकास खंड अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि वह शुक्रवार दोपहर खंड विकास अधिकारी कार्यालय में अपनी ग्राम पंचायत संबंधित कार्य कराने के लिए कागजातों की जानकारी ले रहा था कि तभी वहां शराब के नशे में धुत्त ग्राम पंचायत सचिव आ गए और कर्मचारी से कहने लगे कि ये बाहरी लोग यहां कैसे मौजूद हैं इन्हें कार्यालय से बाहर निकालो जिसके बाद सचिव ने अभद्रता करते हुए धक्का देकर उसे कार्यालय से बाहर निकाल दिया। जिससे पीड़ित को मानसिक आघात पहुंचा और उसके सम्मान को ठेस पहुंची।
पीड़ित ने खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर सचिव का मेडिकल परीक्षण कराकर दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी बीरेंद्र मिश्र से दूरभाष के माध्यम से जानकारी करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।




