Shahjahanpur news : डंपर की टक्कर से बस हादसे का शिकार, पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थी घायल
खुटार-पूर्णपुर मार्ग पर लौहंगापुर जंगल के समीप एक बस और डंपर की टक्कर में कई पुलिस भर्ती परीक्षार्थी घायल हो गए।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
खुटार-पूर्णपुर मार्ग पर लौहंगापुर जंगल के समीप एक बस और डंपर की टक्कर में कई पुलिस भर्ती परीक्षार्थी घायल हो गए।

राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार, शाहजहांपुर। बुधवार को खुटार-पूर्णपुर मार्ग पर लौहंगापुर जंगल के समीप एक बस और डंपर की टक्कर में कई पुलिस भर्ती परीक्षार्थी घायल हो गए। बस में सवार अभ्यर्थी परीक्षा देकर अपने घर लौट रहे थे। अचानक हुए हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल उपचार के लिए खुटार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। राहत की बात यह रही कि सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
हादसे के चलते खुटार-पूर्णपुर मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया और दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटवाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य भी खंगाले जा रहे हैं।
सम्बंधित खबर
अपना जिला