Shahjahanpur news : जादौपुर में मिट्टी से भरी लावारिस ट्राली बरामद, ट्रैक्टर-चालक की तलाश तेज
गांव जादौपुर के पास सोमवार सुबह पुलिस ने मिट्टी से भरी एक ट्राली लावारिस हालत में बरामद की।

shahjahanpur
8:45 PM, September 14, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार/शाहजहांपुर। क्षेत्र के गांव जादौपुर के पास सोमवार सुबह पुलिस ने मिट्टी से भरी एक ट्राली लावारिस हालत में बरामद की। मौके से ट्रैक्टर गायब मिला। पुलिस ने ट्राली को कब्जे में लेकर थाने में दाखिल करा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ट्राली को वहां कौन छोड़कर गया था और उसमें भरी मिट्टी कहां से लाई गई थी। साथ ही ट्रैक्टर और उसके चालक की तलाश की जा रही है। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि मिट्टी वैध स्रोत से लाई गई थी या अवैध खनन से संबंधित है।
पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में मिट्टी खनन से जुड़े लोगों में भी हलचल मच गई है। मामले में जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
थानाध्यक्ष लोकेन्द्र कुमार ने बताया कि मिट्टी से भरी ट्राली थाने में दाखिल कराई गई है। मौके पर ट्रैक्टर नहीं मिला। प्रकरण की जांच की जा रही है।




