Shahjahanpur news : खुटार व मैलानी रेंजर सहित दो स्थानीय नेताओं पर साढ़े पांच लाख की ठगी का आरोप
बजरिया मोहल्ला निवासी कपड़ा व्यापारी सुधीर गुप्ता पुत्र रामचंद्र गुप्ता ने जिलाधिकारी शाहजहांपुर तथा जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी से शिकायत के बाद न्यायालय की शरण ली
.jpeg&w=3840&q=75)
shahjahanpur
8:03 PM, September 7, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। नगर खुटार के बजरिया मोहल्ला निवासी कपड़ा व्यापारी सुधीर गुप्ता पुत्र रामचंद्र गुप्ता ने जिलाधिकारी शाहजहांपुर तथा जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी से शिकायत के बाद न्यायालय की शरण ली है उनका आरोप है कि मैलानी रेंजर तथा खुटार रेंजर ने झूठा आरोप लगाकर दो स्थानीय नेताओं से मिलकर साढ़े पांच लाख रुपए की ठगी की है उनका कहना है कि बीती 23अप्रैल की शाम को वह अपनी गाड़ी से पलिया बारात में जा रहे थे मैलानी भीरा मार्ग पर गाड़ी पंचर होकर पेड़ से टकरा गई तभी वहां मैलानी रेंजर आए और गाड़ी समेत रेंज पर लाकर बोले तुम्हारी गाड़ी से शेर टकरा गया है तुम्हारी गाड़ी को सीज कर तुम्हें जेल भेजा जाएगा वरना दस लाख रुपए दो। आरोप है कि मामले में खुटार रेंजर तथा खुटार क्षेत्र के दो नेताओं ने मध्यस्थता की पीड़ित ने खुद को फंसता देख पांच लाख रुपए देने की बात कही जिसके बाद कई जगह से रूपए इकट्ठा कर खुटार व मैलानी रेंजर को दिए गए आरोप है कि रेंज पर पीड़ित से कई सादे कागजों पर हस्ताक्षर कराए गए ।
पीड़ित का कहना है कि एक स्थानीय नेता ने कुछ दिन पहले धमकाया कि मामले में तुम्हें जेल भेज दिया जायेगा वरना बकाया रकम दो जिस पर पीड़ित ने नेता द्वारा बताए गए नंबर पर आन लाइन पचास हजार रुपए दिए पीड़ित का कहना है कि उससे आए दिन रेंजर के नाम पर रूपयों की मांग की जा रही है।
पीड़ित का कहना है कि दोषियों के खिलाफ़ कानूनी कार्यवाही कर ठगा हुआ रुपया वापस दिलाया जाए अन्यथा माड़ी हालत के चलते वह आत्म हत्या करने पर मजबूर होगा।
इस मामले में खुटार रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में शिकायत की गई है उन पर लगाया गया आरोप गलत है उनके नाम से ठगी की भी जानकारी मिली है शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।




