Shahjahanpur news : पिकअप की टक्कर से दो कांवड़िए गंभीर, आक्रोशित श्रद्धालुओं ने लगाया जाम
धनसिंहपुर गांव से फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में मंगलवार देर शाम अठकोना गांव के मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी।

shahjahanpur
8:31 AM, August 19, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार, शाहजहांपुर। धनसिंहपुर गांव से फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में मंगलवार देर शाम अठकोना गांव के मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में दो कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बरेली रेफर किया गया।
बताया गया कि बारिश शुरू होने पर कांवड़िए ट्रॉली पर तिरपाल बांध रहे थे। इसी दौरान सामने से आई पिकअप ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।
हादसे से नाराज कांवड़ियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर खड़ी कर खुटार-पुवायां मार्ग पर जाम लगा दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक, एसपी ग्रामीण दीक्षा भावरे समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों से बातचीत कर दुर्घटना के जिम्मेदार चालक के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। आश्वासन के बाद श्रद्धालुओं ने जाम समाप्त कर दिया। करीब एक घंटे बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।




