Shahjahanpur news : विद्या भारती द्वारा अयोजित दो दिवसीय विभाग बौद्धिक प्रतियोगिता संपन्न, पुरुस्कृत किए गए विजेता
शाहजहांपुर और पीलीभीत के 9 संकुल के शिशु मंदिर के छात्र छात्राओं ने भाग लिया

shahjahanpur
3:17 PM, September 8, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। विद्या भारती द्वारा अयोजित दो दिवसीय विभाग बौद्धिक प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई है जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया है।
खुटार के बिटोली देवी महाविद्यालय में विद्या भारती में संबध जन शिक्षा समिति द्वारा दो दिवसीय विभाग स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता का अयोजन हुआ। जिसमे जिला शाहजहांपुर और पीलीभीत के 9 संकुल के शिशु मंदिर के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता शनिवार से रविवार तक चली। रविवार को विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए। पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ जन शिक्षा समिति के जिला विद्यालय निरीक्षण शाहजहांपुर कमल प्रकाश द्विवेदी और पीलीभीत के महेंद्र पाल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजविंदर सिंह राजू ने की। शिशु वर्ग में विजेता गीत में श्रद्धा मौर्य कांट, कथा वाचन में खुशी शुक्ला बेहटा, अंत्याक्षरी में कुशाग्र, आयुष, वैभव नभीची, विज्ञान प्रयोग में सूर्यांश यादव मदनापुर, सांस्कृतिक प्रश्न मंच में विजय प्रताप, दिव्या सिंह, प्रियांशु सिंह मदनापुर, विज्ञान प्रश्न मंच में शिवांश, जितिन, सिद्धांत कांट, चित्रकला में शिवांगी सिंह कांट, वैदिक गणित प्रश्न मंच में दीपक यादव, सोमेश, देव सिंह खेड़ा बझेड़ा, लोक नृत्य में अंशिका कांट तथा बाल वर्ग में गीत में आस्था खुटार, कथा वाचन में एकांकी शुक्ला खेड़ा बझेड़ा, सांस्कृतिक प्रश्न मंच में अन्नया सिंह, गार्गी सिंह, नवनीत कौर मदनापुर, विज्ञान प्रदर्शन में आदित्य देवल कांट, वैदिक गणित प्रयोग वैष्णवी खेड़ा बझेड़ा, वैदिक गणित प्रदर्शन में शुभ खेड़ा बझेड़ा, विज्ञान प्रश्न मंच में मानवी शर्मा, दिपाक्षी, वंशिका कांट, चित्रकला में राधादेवी सेहरामऊ, वैदिक गणित प्रश्न मंच में अनुज, अनुज मौर्य, लवी, खेड़ा बझेड़ा को प्रथम स्थान प्राप्त हुए। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में आरएसएस के खंड कारवाह वीरपाल, संघ प्रचारक खुटार कुलदीप, कांट प्रधानाचार्य एवं जिला प्रमुख राजकुमार, हरिशंकर मुड़िया पमार, विचित्र पाल खेड़ा बझेड़ा, दिनेश कुमार बंडा, सतेंद्र कुमार बेहटा, रजनीश पांडेय नाहिल,आचार्य पवन तिवारी कसगंजा पीलीभीत सहित अन्य विद्यालयों के आचार्य मौजूद रहे। सभी आचार्यों को सम्मानित किया गया। खुटार शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य नीरज मिश्र व आचार्यों को अच्छी व्यवस्था के लिए सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य नीरज मिश्र ने सभी का आभार व्यक्त किया।




