Shahjahanpur News : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक गंभीर रूप से घायल जिला रेफर
सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए

shahjahanpur
6:57 PM, September 14, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। शनिवार दोपहर क्षेत्र के गांव रुजहां कला निवासी सतीश कुमार पुत्र नन्हें अपने बहनोई गजोधर के साथ लखीमपुर के गांव मस्तीपुर जा रहें थे की तभी अचानक मुकंदापुर गांव स्थित जटहा बाबा स्थान के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे लोगो ने घायल को बाइक पर बैठाकर खुटार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।




