Shahjahanpur News : ट्रक ने कार में मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत, पांच घायल
थाना मदनापुर क्षेत्र के स्टेट हाईवे पर ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए । हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गयी । जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक्सीडेंट के बाद कार
shahjahanpur
8:55 AM, December 19, 2024
शाहजहांपुर । थाना मदनापुर क्षेत्र के स्टेट हाईवे पर ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए । हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गयी । जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हो गए।जिनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। मरने वालों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं । घटना देर रात की बताई जा रही है ।बताया जा रहा है कि परिवार शाहजहांपुर से दिल्ली जा रहा था और एक जानवर को बचाने के चक्कर में यह घटना हुई है। घटना थाना मदनापुर क्षेत्र के स्टेट हाईवे पर हुई है। बताया जा रहा है कि रियासत नाम का व्यापारी अपने परिवार के साथ दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान एक जानवर को बचाने को लेकर उनकी कार ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दो महिलाओं और दो बच्चे समेत एक पुरुष की मौत हुई है। जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर में इलाज चल रहा है ल। घायलों में तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल सभी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घटना के बाद मौके पर जिला अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश एस मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्ज में लेकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दिए।




