Shahjahanpur news : वी डी एफ कान्वेंट स्कूल में यातायात सुरक्षा संबंधी कार्यक्रम किया गया आयोजित
क्षेत्राधिकारी यातायात ज्योति यादव ने सभी बच्चों तथा शिक्षिकाओं को सड़क सुरक्षा संबंधित नियमों को बताया तथा उनका अनिवार्य रूप से अपने आप व अपने अभिभावको को पालन करने के लिए निर्देश दिए l

shahjahanpur
8:11 PM, November 6, 2024
राहुल शुक्ला
शाहजहांपुर । बुधवार को वीडी एफ कान्वेंट स्कूल में यातायात सुरक्षा संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सीओ ट्रैफिक ज्योति यादव , प्रभारी यातायात बाल कृष्ण यादव , व्यापार मंडल अध्यक्ष सचिन बाथम ,टी एस आई विनय कुमार पांडे आदि ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात ज्योति यादव ने सभी बच्चों तथा शिक्षिकाओं को सड़क सुरक्षा संबंधित नियमों को बताया तथा उनका अनिवार्य रूप से अपने आप व अपने अभिभावको को पालन करने के लिए निर्देश दिए l
सचिन बाथम महानगर अध्यक्ष व्यापार मंडल ने बच्चों से कहा कि हम लोग बच्चों से इसलिए कह रहे है कि बच्चे घर वालों के सबसे प्यारे होते है आप लोग अपने घर वालों को स्कूल में हुई यातायात की गोष्ठी मेसेज देंगे और मोटरसाइकिल पर हैलमट व कार में सीट बेल्ट लगाकर ही सफर करेंगे।
यातायात प्रभारी बाल कृष्ण यादव ने बच्चो को । शपथ दिलायी व टीएसआई विनय कुमार पांडेय ने बच्चो को यातायात के नियमों के बारे में बताया।
बच्चों ने गोष्ठी में सड़क सुरक्षा संबंधी सुंदर-सुंदर चार्ट भी बनाएं इनमें से कुछ बच्चों के चार्ट पुरष्कृत के लिए चुने गए l इन बच्चों में आराध्या ,अनुष्का शर्मा , रेशमा , उमंग सक्सेना, संगम कुमार, सूर्य प्रकाश आदि बच्चों के चार्ट चुने गए इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रीति आनंद तथा प्रबंधक रोमी आनंद ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया l इस कार्यक्रम में बबीता सक्सेना,शैलजा श्रीवास्तव, ममता सक्सेना, वंदना , कुसुम, सोनम, पूर्णिमा, जोहा आदि शिक्षिकाओं का भरपूर सहयोग रहा l




