Shahjahanpur news : नगर खुटार में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
नगर के मोहल्ला पूर्वी गढ़ी में बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

shahjahanpur
8:12 PM, July 18, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार, शाहजहांपुर। नगर के मोहल्ला पूर्वी गढ़ी में बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त की प्रभावशीलता पर भी सवाल उठने लगे हैं।
पीड़िता मोनिका पत्नी ऋषिकांत ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह करीब 15 दिन पहले अपने घर में ताला लगाकर अपने ससुराल बड़ा गांव, थाना शारदानगर (जिला खीरी) चली गई थीं। 13 जुलाई 2026 को वापस लौटने पर देखा कि घर के बक्से का ताला टूटा हुआ था। जब देखा तो एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक जोड़ी सोने के झाले, तीन जोड़ी चांदी की पायल, चार जोड़ी बिछिया तथा करीब 3 लाख रुपये की नकदी गायब मिली।
पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को देकर चोरी का खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश है और पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठ रहे हैं।




