Shahjahanpur news : प्रेम विवाह के दूसरे साल ही पति ने पत्नी को घर से निकाला
जनपद पीलीभीत के एक गांव की रहने वाली युवती ने खुटार क्षेत्र के गांव महुआ पिमई के एक युवक से प्रेम विवाह किया था

shahjahanpur
2:44 PM, September 8, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
★ महिला अपने नवजात शिशु सहित पहुंची थाने, बताया जान का खतरा
खुटार (शाहजहांपुर) । प्रेम प्रसंग के चलते लगभग दो साल पहले जनपद पीलीभीत के एक गांव की रहने वाली युवती ने खुटार क्षेत्र के गांव महुआ पिमई के एक युवक से प्रेम विवाह किया था विवाह के बाद वह अपनी ससुराल में रहने लगी शादी के लगभग दो वर्ष में ही पति मारपीट करने लगा और घर से निकालने लगा और छुटौती करने को कहने लगा जान से मारने की धमकी भी देने लगा महिला की गोद में दो माह का नवजात शिशु भी है।
रविवार को महिला रोते हुए अपने दो माह के बच्चे के साथ थाने पहुंची और आप बीती बताते हुए कार्यवाही की मांग की तथा पति से जान को खतरा भी बताया।




