Shahjahanpur news : अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस संपन्न
तहसील दिवस अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ तहसील दिवस में उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी अधिकारी के साथ-साथ अन्य समस्त विभागों का अधिकारी उपस्थित रहे

shahjahanpur
7:44 PM, September 21, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
पुवायां शाहजहांपुर। शनिवार को पुवायां में तहसील दिवस अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ तहसील दिवस में उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी अधिकारी के साथ-साथ अन्य समस्त विभागों का अधिकारी उपस्थित है इसके साथ है क्षेत्रीय विधायक चेतराम उपस्थित रहे खाद एवं रसद विभाग से पूर्ति निरीक्षक महेश कुमार एवं पूर्ति निरीक्षक वीरपाल उपस्थित रहे ।तहसील दिवस में आवेदक जितेंद्र निवासी ग्राम पंचायत उल्लिया विकासखंड सिधौली द्वारा अपने राशन कार्ड से अपनी बहन द्रोपदी का यूनिट निरस्त किए जाने के सम्बन्ध में, कृष्ण पुत्र बनवारी लाल निवासी ग्राम उल्लियां द्वारा अपने राशन कार्ड से अपनी बहन शीतला देवी का यूनिट निरस्त किए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया इसके अतिरिक्त मीरा देवी उषा देवी पत्नी राजीव सिंह निवासी ग्राम पंचायत सहेजना विकासखंड सिंधौली द्वारा अपना राशन कार्ड बनाए जाने संबंधित प्रार्थना पत्र दिया गया उप जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों के प्रार्थना पत्र पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उनके समस्या का समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया । उक्त क्रम में पूर्ति निरीक्षक वीरपाल एवम महेश द्वारा आवेदकों को राशन कार्ड जारी कर एवं उनके राशन कार्ड से यूनिट निरस्त करते हुए उनकी मांग के अनुसार समस्या का समाधान कर दिया गया।




