Shahjahanpur news : तालाब में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पिपरिया बिरसिंहपुर में गुरुवार शाम एक 15 वर्षीय किशोर की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

shahjahanpur
11:07 PM, July 23, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार, शाहजहांपुर। खुटार थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया बिरसिंहपुर में गुरुवार शाम एक 15 वर्षीय किशोर की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव पिपरिया बिरसिंहपुर निवासी सर्वेश कुमार वाल्मीकि का 15 वर्षीय पुत्र विजय गुरुवार शाम अपने पालतू शूअरों को चराने एवं टहलाने के लिए गांव के पास स्थित तालाब पर गया था। इसी दौरान वह किसी तरह तालाब के गहरे पानी में डूब गया।
काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। तालाब में खोजबीन के दौरान विजय को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही खुटार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे मां प्रेमवती, बहन नेहा और भाई रोहित को बिलखता छोड़ गया। गांव में घटना के बाद शोक का माहौल है।
इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया है परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए इंकार कर दिया है। घटना में किसी का दोष नहीं है




