Shahjahanpur news : एसपी ने किए पुलिस महकमे में तबादले, खुटार को मिला नया थाना प्रभारी
जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से तबादले किए हैं।

shahjahanpur
9:09 PM, September 11, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
----लोकेंद्र कुमार बने खुटार के नए थाना प्रभारी, अरविंद कुमार पुलिस लाइन भेजे गए
------शाहजहांपुर में पुलिस निरीक्षकों के तबादले, खुटार समेत कई थानों के बदले प्रभारी
खुटार/शाहजहांपुर। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक लोकेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी खुटार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं खुटार थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार को गैर-जनपद स्थानांतरण होने के फलस्वरूप पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन से निरीक्षक हरीश कुमार को थाना रामचंद्र मिशन भेजा गया है, जबकि रामचंद्र मिशन से निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।
आदेश में अन्य अधिकारियों के भी कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। पुलिस लाइन से निरीक्षक अनुज कुमार तोमर को थाना कांट भेजा गया है। थाना कांट से निरीक्षक राकेश कुमार का तबादला थाना अल्हागंज किया गया है। वहीं गढ़िया रंगीन से निरीक्षक हरकेश सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। पुलिस लाइन से निरीक्षक मेघपाल सिंह को थाना एएचटीयू की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके साथ ही थाना अल्हागंज के थानाध्यक्ष ओमप्रकाश को थाना गढ़िया रंगीन का थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।




