Shahjahanpur news : एक किलो से अधिक फाइन क्वालिटी अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 लाख रुपये
बण्डा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 1 किलो 22 ग्राम फाइन क्वालिटी अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।

shahjahanpur
6:10 PM, August 3, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
बण्डा (शाहजहाँपुर)। थाना बण्डा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 1 किलो 22 ग्राम फाइन क्वालिटी अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना बण्डा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने गहलुईया पुल के पास घेराबंदी कर युसुफ खां (42 वर्ष) निवासी ग्राम रतनपुर, थाना शीशगढ़, जनपद बरेली को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1 किलो 22 ग्राम अवैध अफीम, एक POCO मोबाइल फोन तथा 540 रुपये नकद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मु.अ.सं. 359/2026 के तहत धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।




