Shahjahanpur news : सांसद राज्यसभा मिथिलेश कुमार कठेरिया के अथक प्रयास से शाहजहांपुर को मिली पहली वेंटीलेटर एम्बुलेंस
शाहजहांपुर को मंगलवार को राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया के अथक प्रयासों के फलस्वरुप जनता को समर्पित कर दी गई है।

shahjahanpur
8:01 PM, September 18, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
शाहजहांपुर। आपातकाल, दुर्घटना और अन्य महत्वपूर्ण समय में मरीजों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश एक वेंटीलेटर एंबुलेंस उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर को मंगलवार को राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया के अथक प्रयासों के फलस्वरुप जनता को समर्पित कर दी गई है।
आपको बता दें कि जनपद शाहजहांपुर में गंभीर मरीजों को हायर सेंटर ले जाने के लिए कोई भी वेंटिलेटर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी। सांसद राज्यसभा मिथिलेश कुमार कठेरिया का सदैव ही यह प्रयास रहता है कि वह हर बड़ी से बड़ी सुख सुविधा अपने जनपद शाहजहांपुर को दें। जिससे हमारा जनपद किसी भी मुख्य सुविधाओं से वंचित न रह सके। आज इसी क्रम में वेंटिलेटर एंबुलेंस का मिलना जनपद वासियों के लिए गौरव की बात है।
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की सी.एस.आर निधि के अंतर्गत हम सबके बहुत ही जनप्रिय लोकप्रिय नेता मिथिलेश कुमार कठेरिया के अथक प्रयास के फलस्वरूप उनके विशेष प्रस्ताव पर आर.के.जैन अध्यक्ष इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा स्वास्थ्य विभाग शाहजहांपुर के लिए वेंटिलेटर एम्बुलेंस की स्वीकृति दी गई थी। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प. रामप्रसाद बिस्मिल स्मारक हॉस्पिटल (मेडिकल कॉलेज) शाहजहांपुर से सांसद राज्यसभा मिथिलेश कुमार कठेरिया के अथक प्रयासों से लाई गई वेंटीलेटर एंबुलेंस का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित किया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि वेंटीलेटर वाली एंबुलेंस बहुत ही मुश्किलों से मिलती है हमारा जिला बहुत ही सौभाग्यशाली है कि राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया के अथक प्रयास के फलस्वरूप सीएसआर फंड से जनपद शाहजहांपुर को वेंटिलेटर एंबुलेंस मिल गई है। अब किसी भी गंभीर मरीज को हायर सेंटर जाने में किसी भी प्रकार की कोई भी दिक्कत नहीं आएगी। उक्त एम्बुलेंस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सांसद राज्यसभा मिथिलेश कुमार कठेरिया को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को बेहतर तरीके से एंबुलेंस संचालन करने के लिए निर्देशित भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद राज्यसभा मिथिलेश कुमार कठेरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ही हमारे देश ने कोरोना काल में अपना परचम लहराया था और कोरोना पर विजय प्राप्त की थी। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदैव ही सभी के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रहते है। हमारे जनपद शाहजहांपुर में अभी तक कोई भी वेंटिलेटर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी। जिससे गंभीर मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक ले जाने के लिए अन्य जनपद से एंबुलेंस मंगवानी पड़ती थी। सीएसआर फंड से जनपद शाहजहांपुर को वेंटिलेटर एंबुलेंस उपलब्ध करा दी गई है। अब किसी भी मरीज को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। सांसद राज्यसभा मिथिलेश कुमार कठेरिया ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एमएलसी डॉ सुधीर गुप्ता, विधायक ददरौल अरविंद सिंह, जिला अध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, सफाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ वाल्मीकि,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आर के गौतम, प्राचार्य डॉ राजेश कुमार, सी एम यस डा.नैपाल सिंह ,आईएमए के अध्यक्ष डॉ विजय पाठक, डा .सत्यप्रकाश मिश्रा आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहे।




