Shahjahanpur News : समाज सेवी ने बंदियों को भेंट किए कंबल
कड़ाके की सर्दी के शुरू हो जाने के कारण शाहजहांपुर जेल में निरुद्ध अनेक ऐसे बंदी जो कि बुजुर्ग हैं गरीब हैं या जरूरतमंद है और उनके पास उनके घर से सर्दी से बचने के लिए पर्याप्त कपड़े नहीं उपलब्ध कराये

shahjahanpur
5:33 PM, December 14, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
शाहजहांपुर। कड़ाके की सर्दी के शुरू हो जाने के कारण शाहजहांपुर जेल में निरुद्ध अनेक ऐसे बंदी जो कि बुजुर्ग हैं गरीब हैं या जरूरतमंद है और उनके पास उनके घर से सर्दी से बचने के लिए पर्याप्त कपड़े नहीं उपलब्ध कराये गए हैं।
ऐसे बंदियों को कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए समाजसेवी एवं व्यवसायी यासीन मलिक के द्वारा 200 गरम कंबल भेंट किए गए हैं।
सभी बंदी कम्बल पाकर बहुत खुश हुए और उनके चेहरे खिले हुए नजर आए।
इस अवसर पर व्यवसायी राजेश यादव व अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने यासीन मलिक व राजेश यादव का आभार प्रकट किया। तथा बंदियों को आश्वस्त किया कि किसी भी बंदी को कपड़ों की कमी नहीं होने दी जाएगी जिसके लिए अनेक समाज सेवी संस्थाओं व समाज सेवियों से सम्पर्क कर मदद करने का अनुरोध किया गया है। शीघ्र ही कम्बलों के साथ साथ जैकेट,मौजे,कैप,जूते चप्पल आदि भी उपलब्ध कराई जाएगीं।




