Shahjahanpur News : पंजाब मेल एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से मची भगदड़, 20 से ज्यादा यात्री घायल
पंजाब मेल एक्सप्रेस में अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए । सभी घायलों को शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है ।

shahjahanpur
2:02 PM, August 11, 2024
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में रविवार सुबह पंजाब मेल एक्सप्रेस में अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए । सभी घायलों को शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां 7 लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। यह घटना बरेली और कटरा स्टेशन के बीच हुई ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस बरेली से चली थी, इसके बाद शाहजहांपुर सीमा के पास पहुंचने पर ट्रेन के कोच में आग लगने की अफवाह के बाद कोच में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि कोच में आग बुझाने वाला सिलेंडर रखा हुआ था किसी यात्री ने सिलेंडर को ऑन कर दिया। जिससे तेज धुआ निकलने लगा। इसके बाद ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई। अफवाह के बाद ट्रेन यात्री नदी के ऊपर बने पुल से 20 फीट गहरी खाई में कूद गए। कुछ यात्रियों को मामूली चोटे आई। लेकिन 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यात्रियों के पैर टूटे हैं और कुछ को गंभीर चोटे आई हैं। ट्रेन को शाहजहांपुर ले जाया गया जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।




