Shahjahanpur news : अंतिम संस्कार से पहले परिजनों का हंगामा, कार्रवाई के आश्वासन पर हुआ अंतिम संस्कार
इटौआ गांव में आत्महत्या करने वाली किशोरी के अंतिम संस्कार को लेकर रविवार को कई घंटों तक तनाव की स्थिति बनी रही।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
इटौआ गांव में आत्महत्या करने वाली किशोरी के अंतिम संस्कार को लेकर रविवार को कई घंटों तक तनाव की स्थिति बनी रही।

राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार थाना क्षेत्र के इटौआ गांव में आत्महत्या करने वाली किशोरी के अंतिम संस्कार को लेकर रविवार को कई घंटों तक तनाव की स्थिति बनी रही। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और अन्य नामजद लोगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम इटौआ गांव की एक किशोरी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों की तहरीर पर पिपरिया निवासी एक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।
पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार रोक दिया और आरोपियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी, जिसके बाद कुछ समय के लिए परिजन मान गए। हालांकि बाद में उन्होंने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग दोहराते हुए फिर से अंतिम संस्कार रोक दिया।
स्थिति को देखते हुए क्षेत्राधिकारी (सीओ) पुवायां भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच और सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एहतियात के तौर पर आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर तैनात रही।
कई घंटे की समझाइश और अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में किशोरी का अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबर
अपना जिला