Shahjahanpur News : सवारियों से भरा आटों रिक्शा पलटा कई घायल, एक जिला रेफर
सवारियां भरकर जा रहा एक आटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें करीब पांच लोग घायल हो गए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।
.jpeg&w=3840&q=75)
shahjahanpur
8:14 PM, January 15, 2025
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। बुधवार शाम खुटार मैलानी मार्ग पर सवारियां भरकर जा रहा एक आटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें करीब पांच लोग घायल हो गए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां से एक की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के गांव नरौठा देवीदास निवासी गोविंद पुत्र रामभजन अपनी रिश्तेदारी में मैलानी थाना क्षेत्र के गांव ककराही निवासी दुर्जन की पुत्री नेहा की सगाई में शामिल होने के लिए गए हुए थे जहां से बुधवार शाम वह वापस अपने घर आटों रिक्शा से लौट रहे थे कि तभी अचानक खुटार मैलानी मार्ग पर स्थित एक ईंट भट्ठे के पास आटों रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें सवार लक्ष्मी पति मुकेश सुनांक्षी उम्र 6 बर्ष परिनाम उम्र 5 बर्ष निशा पुत्री दलीप अरविंद गोविंद पुत्र रामभजन गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से खुटार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां पर डाक्टरों ने अरविंद की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। और अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।




