Shahjahanpur news : राइस मिल मालिक ने तीन कबाड़ियों को बंधक बनाकर पीटा, पीड़ितों ने मिल गेट पर काटा हंगामा
राइस मिल मालिक ने तीन कबाड़ियों को बंधक बनाकर पीटा, पीड़ितों ने मिल गेट पर काटा हंगामा

shahjahanpur
7:51 PM, September 26, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। गुरुवार दोपहर कबाड़ियों ने नगर के बंडा रोड स्थित एक राइस मिल गेट पर हंगामा काटना शुरु कर दिया सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।
कबाड़ियों का कहना था कि बिन खून खता तीन कबाडियो को मिल में बंधक बना कर पीटा है पीड़ित कबाड़ियों दूरा सिर्फ मिल से चोरी कर कबाड़ पर बेंचने वाले की जानकारी मिल मालिक को दी गई थी जिस पर उनके साथ इस प्रकार अभद्रता की गई जिस पर भारी संख्या में कबाड़ी सहित तमाम लोग एकत्रित हो गए और मिल गेट पर हंगामा काटना शुरु कर दिया जिसके बाद कबाड़ियों के नेतृत्व में नगर के एक भाजपा नेता भी मौके पर पहुंच गए और मिल मालिक के साथ नोंक-झोंक होने लगी कबाड़ियों का आरोप है। कि मिल मालिक ने रामसागर पुत्र प्रहलाद, निवासी इन्द्रानगर अमन पुत्र रामसागर, मुकेश पुत्र छोटे लाल निवासी सरोजनी नगर को मिल में बने एक कमरे में बंद कर दिया और बेल्टों तथा डंडों से मारा-पीटा जानकारी होने पर परिजन थाने पहुंचे और सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की देर शाम तक कुछ लोग समझोते के प्रयास में लगे रहे।
मामले में देर शाम स्थानीय नेताओं व लोगों ने मिलकर समझौता करा दिया है।




