Shahjahanpur news : नवागत थाना प्रभारी पर घटनाओं के अनावरण की जिम्मेदारी
लगातार चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं पूर्व में तैनात रहे थाना प्रभारी चोरी की घटनाओं को रोकने में लगभग नाकाम रहे

shahjahanpur
6:17 PM, October 2, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
--- क्या रोक पाएंगे चोरी की घटनाएं?
खुटार शाहजहांपुर। कुछ दिनों से थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं पूर्व में तैनात रहे थाना प्रभारी चोरी की घटनाओं को रोकने में लगभग नाकाम रहे हैं न ही क्षेत्र में हुईं घटनाओं का अनावरण कर पाऐ।अब नावागत थाना प्रभारी के कंधो पर चोरी की घटनाओं के अनावरण एवं उन पर अंकुश लगाने का दारोमदार है।
क्षेत्रीय लोगों की आशा है कि नावागत थाना प्रभारी क्षेत्र में हो रहीं घटनाओं पर अंकुश के साथ साथ पूर्व में हुई घटनाओं का अनावरण करने में सफल होंगे तथा बढ़ रहे कच्ची शराब सहित मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश भी लगेगा।
अब देखना है कि क्या नावागत थाना प्रभारी लोगों की आशाओं पर खरा उतर पाएंगे या थाने में दलालों का ही बोलबाला रहेगा?
*पूर्व में हुईं लगातार कुछ चोरी की घटनाएं*
कुछ महीनों में क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हुईं हैं नगर की नाकाशा बाजार से कई मोबाइल चोरी हुए कई मोटर साईकिलें चोरी हुईं हैं साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में कई घरों को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है।
जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों में हुईं घटनाएं निम्नवत हैं :-
1-चौबीस सितंबर मगंलवार रात्रि को भी क्षेत्र के गांव लालपुर में रहने वाले रूपेश कुमार पुत्र रामशंकर के यहां चोरों ने दीवार काटकर 80,000 रुपए की नगदी, एक सोने की पेडिंल ,एक अंगूठी, झालें, कुंडल ,पायल आदि की चोरी कर ली और उसी गांव के निवासी तेजराम वर्मा पुत्र खुशीराम के यहां से पायल , मंगलसूत्र,3,000 रुपए की नगदी, चांदी के सिक्के, सहित अन्य सामान घर के कमरों में पीछे से नकब लगाकर चुरा लिया जिसके बाद चोरों ने सर्वेश कुमार पुत्र बद्री प्रसाद, तथा रामेश्वर दयाल के घर चोरी करने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नही हो सके थे।
2-बीती14 सितम्बर की रात को क्षेत्र के गांव सिल्हुआ निवासी स्व मनोज दीक्षित के बंद मकान में नकदी समेत लाखों रुपए की चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दे डाला था जिसमें रिपोर्ट तो दर्ज की गई लेकिन अभी तक कोई भी खुलासा नहीं किया गया।
3- सात सितंबर की रात क्षेत्र के गांव ढकना लहिया निवासी अवधेश बाजपेई के यह रात अज्ञात चोरों ने दीवार फांदकर हजारों रुपए की नगदी समेत सोने चांदी के आभूषण चोरी कर घटना को अंजाम दिया लेकिन पुलिस द्वारा सिर्फ रिपोर्ट दर्ज कर इतिश्री कर ली गई है।
4-आठ सितम्बर को क्षेत्र के गांव नवदिया ओरीलाल में ठेका देशी शराब को चोरों ने निशाना बना डाला जिसमें चोर गेट का ताला तोड़कर 38 पेंटी शराब की उठा ले जानकारी होने पर पीड़ित सुधीर पुत्र रुपदेव ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
8- छः सितंबर क्षेत्र के गांव नरौठा हंसराम में अज्ञात चोरों ने मोबाइल टावर के केबिन में लगी 14 बेट्री चोरी कर ली सूचना मिलने पर सुबह नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी विजय शंकर अवस्थी ने सूचना पुलिस को दी उसमें भी पुलिस ने सिर्फ रिपोर्ट
ही दर्ज की और खुलासा करने में नाकाम साबित हुई ।
6- पांच सितंबर को क्षेत्र के गांव मलिका निवासी जदुवीर नगर में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में बाइक से सब्जी लेने आए थे वहां से अज्ञात चोरों ने उनकी बाइक चुरा ली लेकिन अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी।




