Shahjahanpur news : रिपोर्टर्स क्लब के पत्रकारों ने अध्यापकों को किया सम्मानित
रिपोर्टर्स क्लब के पत्रकारों ने अध्यापकों को किया सम्मानित

shahjahanpur
4:52 PM, September 5, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर रिपोर्टर्स क्लब खुटार के सदस्य जिला ब्यूरो जनपद न्यूज़ लाइव/जनपद मिरर समाचार पत्र पत्रकार राहुल शुक्ला तथा पत्रकार कुलदीप सिंह जिला प्रभारी ख़बर का असर समाचार पत्र के द्वारा शहीद ऊधम सिंह इंटर कॉलेज रामपुर कला के प्रधानाचार्य सर्वजीत सिंह,उप प्रधानाचार्य वी पी सर,प्रबंधक हरवेल सिंह एवं पी टी एल क्राइस्ट एकेडमी खुटार के प्रधानाचार्य मनोज कुमार, शिक्षक विद्नेश तिवारी तथा सरस्वती शिशु मंदिर खुटार के प्रधानाचार्य नीरज मिश्रा तथा प्राथमिक विद्यालय प्रथम खुटार के प्रधानाचार्य आर डी तिवारी तथा प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर के सहायक अध्यापक विकास मिश्रा को अंग वस्त्र तथा विद्या की देवी सरस्वती माता का चित्र,एवं श्री राम जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्र निर्माता शिक्षक दिवस डा सर्व पल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया।




