Shahjahanpur news : प्रधान मंत्री के जन्म दिवस पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम का राज्य सभा सांसद ने फीता काट किया शुभारंभ
कठेरिया (सांसद राज्य सभा)ने फीता काटकर सुभारम्भ किया तथा डिजिटल कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सुना कार्यक्रम में पहुँची

shahjahanpur
7:59 PM, September 17, 2025
राहुल शुक्ला ब्यूरो
* पीड़िता ने राज्य सभा सांसद से खुटार रेंजर की शिकायत की
खुटार शाहजहांपुर। खुटार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम का मिथिलेश कुमार कठेरिया (सांसद राज्य सभा)ने फीता काटकर सुभारम्भ किया तथा डिजिटल कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सुना कार्यक्रम में पहुँची क्षेत्र के गाँव रुजहा खुर्द निवासनी शांति देवी पत्नी सत्य प्रकाश ने राज्य सभा सांसद से खुटार रेंजर की शिकायत की उन्होंने शिकायती पत्र देकर सांसद को बताया कि रेंजर उनके परिवार को परेशान कर रहे हैं एक रात रेंजर बिना सर्च वारंट के अपने दस बारह साथियों के साथ उनके घर घुस आये और घर में तोड़ फोड़ करने लगे विरोध करने व जानकारी करने पर गाली गलौज करने लगे । राज्य सभा सांसद ने पीड़िता को जाँच कराकर कार्यवाही कराने का अस्वासन दिया है। कार्यक्रम के दौरान मौजूद माताओं और बहनों को फल भी वितरित किए गए।
अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद मिथिलेश कुमार के साथ जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्रा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी पी पी श्रीवास्तव, डॉ नरेंद्र पाल प्रभारी पुवायां सीएचसी, डॉ रामकुमार वर्मा, दिनेश अवस्थी, राजेश वर्मा मंडल अध्यक्ष पुवायां, डॉ विजय जौहरी, रोहित सिंह युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष,नमित दीक्षित ब्लॉक प्रमुख, सुरजन लाल प्रमुख पति पुवायां, डॉ संजीव वर्मा प्रभारी सीएचसी खुटार, डॉ देवेंद्र, डॉ नूरुल शमा बीपीएम, गीता जायसी बीसीपीएम, तरुण दीक्षित, बाबू राम चेयरमैन पति खुटार, सोनू अवस्थी, देव पटेल मंडल अध्यक्ष, नितिन मिश्रा महामंत्री आदि लोग उपस्थित रहे।




