Shahjahanpur news : पुवायां पुलिस पर मारपीट कर शव छीनने का आरोप
पुवायां के चरक हॉस्पिटल में ककरहा जेबा बेहटा निवासी महिला जूली की इलाज के दौरान मौत हो गई थी

shahjahanpur
12:12 PM, September 11, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
पुवायां शाहजहांपुर। गुरूवार को पुवायां के चरक हॉस्पिटल में ककरहा जेबा बेहटा निवासी महिला जूली की इलाज के दौरान मौत हो गई थी जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल के डाक्टरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगा दिया था जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया था ।
आरोप है जब परिजन शव का पोस्ट मार्टम कराकर वापस आ रहे थे तो पुलिस ने एम्बुलेंस को रुकवाकर परिजनों से मारपीट कर शव छीनने की कोशिश की।
पुवायां पुलिस के मुताबिक परिजन शव रखकर जाम लगाना चाह रहे थे तभी उन्हें रोककर समझाने का प्रयास किया गया।




