Shahjahanpur news : स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत सीएचसी पर कार्यक्रम का आयोजन,सांसद अरुण सागर ने फीता काट किया शुभारंभ
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत सीएचसी बंडा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

shahjahanpur
11:39 PM, September 18, 2025
राहुल शुक्ला ब्यूरो
बंडा–शाहजहांपुर। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत सीएचसी बंडा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अरुण सागर व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक कुमार मिश्रा मौजूद रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंडा पर आयोजित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सांसद अरुण सागर व मुख्यचिकित्सा अधिकारी शाहजहांपुर के द्वारा जनता को स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में सांसद अरुण सागर ने कहा कि देश के लिए स्वस्थ समाज की परिकल्पना तभी संभव है जब नारी स्वस्थ हो जब नारी स्वस्थ होगी तो परिवार भी स्वस्थ रहेगा।सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उन तक सीधे पहुंच सके और वो जागरूक हो जिससे एक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार का निर्माण हो सके।प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जो विकसित भारत का संकल्प लिया गया है वो सफल करने में हम सभी को अपना योगदान देकर सहभागिता निभानी है।जिससे विकसित भारत का संकल्प पूरा हो सके और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार का निर्माण हो सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक कुमार मिश्रा ने कहा कि हम सभी सरकार की मंशानुरूप स्वास्थ्य सेवाएं व योजनाएं जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।सांसद द्वारा प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी दिये गये।इस मौके पर आयुष्मान कियोस्क का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ वीके वर्मा ने मुख्य अतिथि व समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य कार्यकत्रियों द्वारा स्वास्थ्य से सम्बंधित स्टाल लगाया गया।कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख ओमप्रकाश,भाजपा मंडल धर्मवीर,सांसद प्रतिनिधि शिवशंकर पटेल प्रधान, लालाराम, सर्वजीत वर्मा,अनिल कटियार,बृजेश अवस्थी, देवकली प्रधान, तमाम भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि,प्रधान व सीएचसी स्टाफ के डॉ अभिनव गौतम, डॉ आस्था चौधरी,डॉ अदिति, डॉ अतुल गौतम, डीएच विवेक वर्मा,बीपीएम दिनेश शर्मा, राजीव शुक्ला,बीसीपीएम फरहा बी,नवीन दीक्षित,तेजस्वी बाथम,सौरभ, मनोज कुमार,रमन,सतीश सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।