Shahjahanpur news : पति की मौत के बाद बेवा के सिर से छत छीनने की तैयारी?
महिला अपने तीन छोटे बच्चों को लेकर न्याय की गुहार लगाने थाने पहुंची, लेकिन महिला का आरोप है कि उसे सहारा देने के बजाय मकान खाली करने का दबाव बनाया गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
महिला अपने तीन छोटे बच्चों को लेकर न्याय की गुहार लगाने थाने पहुंची, लेकिन महिला का आरोप है कि उसे सहारा देने के बजाय मकान खाली करने का दबाव बनाया गया।

राहुल शुक्ला ब्यूरो
-- 10 बीघा जमीन बिकने के आरोपों के बाद अब मकान पर नजर! तीन बच्चों के साथ थाने पहुंची महिला ने पुलिस पर दबाव बनाने का लगाया आरोप
खुटार, शाहजहांपुर। पति की मौत के महज तीन दिन बाद एक बेवा महिला अपने तीन छोटे बच्चों को लेकर न्याय की गुहार लगाने थाने पहुंची, लेकिन महिला का आरोप है कि उसे सहारा देने के बजाय मकान खाली करने का दबाव बनाया गया। मामला क्षेत्र के गांव सीतापुर सहारू का है, जहां विनीता देवी पत्नी स्व. राजवीर ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
महिला के अनुसार उसकी ननद और नंदोई ने उसके पति को शराब पिलाकर उसकी करीब दस बीघा जमीन बिकवा दी। आरोप है कि जमीन से मिली रकम का बड़ा हिस्सा ननद और नंदोई ने अपने पास रख लिया, जबकि कुछ रकम पति ने शराब पीने में खर्च कर दी।
विनीता देवी का कहना है कि करीब तीन दिन पहले उसके पति की मौत हो गई। पति की मौत के बाद वह अपने तीन छोटे बच्चों के साथ बेसहारा हो गई। आरोप है कि इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया और अब मकान भी किसी दूसरे व्यक्ति के हाथ बेचने की तैयारी की जा रही है।
सबसे गंभीर सवाल महिला ने पुलिस की भूमिका को लेकर उठाया है। उसका आरोप है कि जब वह बच्चों के साथ मदद और न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने भी मकान खाली करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। महिला के मुताबिक कुछ कथित दस्तावेजों का हवाला देकर उसे मकान खाली करने के लिए दबाव डाला जा रहा है।
*पति गया तो क्या अब बच्चों की छत भी जाएगी?*
एक तरफ पति की मौत, दूसरी तरफ तीन छोटे बच्चों की जिम्मेदारी और ऊपर से रहने के मकान को लेकर कथित विवाद—ऐसे हालात में महिला पुलिस से संरक्षण और निष्पक्ष जांच की उम्मीद कर रही है। लेकिन यदि महिला के आरोप सही हैं तो सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पुलिस का काम विवादित मकान खाली करवाना है या शिकायत की निष्पक्ष जांच कर पीड़िता को कानून के मुताबिक संरक्षण देना?
अब देखना यह है कि पुलिस महिला की शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच करती है या मामला कागजों और दबाव के बीच उलझकर रह जाता है।
*खुटार थाने में तैनात हल्का इंचार्ज उपनिरीक्षक सोहन लाल ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया था समझाने का प्रयास किया गया महिला पर किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया गया है*
*इस संबंध मे थाना अध्यक्ष लोकेन्द्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष थाने मे आए थे जमीनी विवाद के चलते उन्हें सक्षम न्यायालय जाने की सलाह दी गई है कोई विवाद न हो सकें इसलिए दोनों पक्षो पर शातिभंग की आशंका की कार्यवाई की गई है पुलिस द्वारा किसी पर कोई दबाव नही बनाया गया है*
सम्बंधित खबर