Shahjahanpur news : पुलिस ने चार को पकड़ा,आठ बाइके बरामद
पुलिस ने एसओजी, सर्विलांस टीम की मदद से चार अभियुक्तो को पकड़कर आठ चोरी की बाइकें बरामद कर ली

shahjahanpur
7:10 PM, September 4, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुदागंज शाहजहांपुर। बुधवार को थाना खुदागंज पुलिस ने एसओजी, सर्विलांस टीम की मदद से चार अभियुक्तो को पकड़कर आठ चोरी की बाइकें बरामद कर ली हैं जिनके खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गई है।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी की बाइकों के साथ कमलापुर पुलिया के पास खड़े हैं और वहां से निकलने की फिराक में हैं सूचना पर वुधवार को कमलापुर पुलिया के पास बने मंदिर के पास से अभियुक्त रुचित सिंह उर्फ देवा पुत्र सुखपाल सिंह निवासी गांव चिनौर,आलोक पुत्र सुबोध निवासी गांव कलुआपुर थाना सिधौली,सतेन्द्र उर्फ पण्डा पुत्र सत्यपाल निवासी गांव गदियाना सहवाजनगर रोड थाना सदर बाजार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद हुई तथा जामा तलाशी लेने पर 690 रुपए नगद और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया है।




