Shahjahanpur news : पुवायां में अतिक्रमण पर चला पुलिस का अभियान, दुकानदारों व मैजिक चालकों को दी चेतावनी
नगर के शाहजहांपुर रोड पर बढ़ते अतिक्रमण और आए दिन लगने वाले जाम को देखते हुए पुवायां पुलिस ने गुरुवार को अभियान चलाया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
नगर के शाहजहांपुर रोड पर बढ़ते अतिक्रमण और आए दिन लगने वाले जाम को देखते हुए पुवायां पुलिस ने गुरुवार को अभियान चलाया।

राहुल शुक्ला ब्यूरो
पुवायां, शाहजहांपुर। नगर के शाहजहांपुर रोड पर बढ़ते अतिक्रमण और आए दिन लगने वाले जाम को देखते हुए पुवायां पुलिस ने गुरुवार को अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक आर के रावत ने किया।कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण कर सामान रखने वाले दुकानदारों और सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े करने वालों को चेतावनी दी गई। वहीं, मैजिक चालकों को भी यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करने के निर्देश दिए गए।पुलिस ने सड़क पर खड़ी बाइकों को हटवाया और भविष्य में दोबारा अतिक्रमण या अव्यवस्थित पार्किंग मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। अभियान के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा।पुलिस ने लोगों से अपील की कि सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने में सहयोग करें, ताकि नगर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और आम लोगों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े।
सम्बंधित खबर