Shahjahanpur news : पुलिस और साइबर सेल ने साइबर ठगों के सिंडिकेट का किया खुलासा,10 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने 10 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। जो लोगों को डिजिटल अरेस्ट करके और डरा धमकाकर अब तक करोड़ों रुपए की ठगी कर चुके हैं।

shahjahanpur
7:39 PM, October 13, 2024
शाहजहांपुर । पुलिस और साइबर सेल ने साइबर ठगों के सिंडिकेट का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने 10 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। जो लोगों को डिजिटल अरेस्ट करके और डरा धमकाकर अब तक करोड़ों रुपए की ठगी कर चुके हैं। पुलिस को पकड़े गए साइबर ठगों के पास से एक करोड़ 55 लाख की ठगी के लेनदेन के सबूत मिले हैं। पकड़े गए साइबर ठगों का जाल देश के 14 से ज्यादा राज्यों में फैला हुआ था। फिलहाल पुलिस साइबर ठगों के दो सौ से ज्यादा फर्जी अकाउंट के रिकॉर्ड खंगालने में जुट गई है। दरअसल पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि जिले में साइबर ठगों का एक बड़ा गैंग सक्रिय है। जो फोन कॉल के जरिए लोगों को डिजिटल अरेस्ट करके, धमकाकर और लालच देकर और अपने जाल में फंस कर लोगों से पैसा ठग रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस की एक टीम ने 10 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए 10 ठगों के पास से अलग-अलग बैंकों की 32 पासबुक, 10 चेक बुक, 10 एटीएम और कई पैन कार्ड समेत कई दस्ताबेज बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद साइबर ठगों ने बड़ा खुलासा किया है। गिरफ्तार किए गए साइबर ठगों का जाल देश के 14 राज्यों में फैला हुआ था। इसके अलावा बिहार और बंगाल में 200 से ज्यादा फर्जी खाते खुले हुए है। पुलिस ने 32 खातों के एक करोड़ 55 लाख रुपए की बैंक डिटेल बरामद कर ली है। पुलिस का कहना है कि इनके 200 फर्जी बैंक खातों में अब तक करोड़ों रुपए का लेनदेन हुआ है। जो इन ठगों ने लोगों को डिजिटल अरेस्ट करके उन्हें लालच देकर और डरा धमका कर इन खातों में पैसा ट्रांसफर करवाया था। यह लोग भोले वाले लोगों के आधार कार्ड और दस्तावेज हासिल करके उनके नाम से बैंक खाता खुलवाते थे। और उन्हीं के नाम से फर्जी सिम खरीद कर बिहार और बंगाल में बैठे अपने दूसरे साथियों को भेज देते थे। जहां से यह लोग साइबर ठगी कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पूछताछ और जांच जारी है। इस मामले में भी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।




