Shahjahanpur news : मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ग्रामीण ने किया पैदल गश्त
आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार शाम पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार, शाहजहांपुर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार शाम पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। एसपी ग्रामीण दीक्षा भावरे एवं क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक ने पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने बंडा रोड सहित नगर की विभिन्न गलियों और प्रमुख बाजारों का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि मोहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय या विवादित स्थिति को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाया जाएगा।
इसके अलावा आधुनिक तकनीक का भी उपयोग किया जाएगा। पुलिस नगर के विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी करेगी, जिससे छतों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा और प्रशासन की तैयारियों का संदेश भी आमजन तक पहुंचा। मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन लगातार निगरानी और समन्वय बनाए हुए हैं।