Shahjahanpur news : कृषि योग्य भूमि पर धड़ल्ले से हो रही प्लाटिंग,1950 की धारा 143 का खुटार में लगातार हो रहा उल्लंघन, प्रसाशन मौन
खुटार तथा आसपास के क्षेत्र में कृषि योग्य भूमि पर बिना अक्रषक घोषित कराए धड़ल्ले से प्लाटिंग कराई जा रही है

shahjahanpur
7:52 PM, March 20, 2025
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। खुटार तथा आसपास के क्षेत्र में कृषि योग्य भूमि पर बिना अक्रषक घोषित कराए धड़ल्ले से प्लाटिंग कराई जा रही है इसके परिणामों से अनजान लोग धड़ल्ले से रहने व दुकान हेतु खरीद रहे हैं प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है जिसके चलते सन 1950 की धारा 143 का लगातार उल्लंघन हो रहा है।
वर्तमान में खुटार पुंवाया रोड पर रामपुर कला के पास हाईवे के किनारे कई एकड़ भूमि पर प्लाटिंग की जा रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार उपरोक्त जमीन को भी अक्रषक घोषित नहीं कराया गया है।
विदुषों के अनुसार कृषि योग्य भूमि को अक्रषक घोषित कराए बिना ही कमर्शियल उपयोग में ले लेने की वजह से भी चकबंदी के दौरान चक काटने में काफी दिक्कतें हो सकती हैं।




