Shahjahanpur news : भैंसी नदी ढाहे पर हो रही प्लाटिंग,भागीरथ अधिकारी हुए अता–पता–लापता
पुवायां थाना क्षेत्र में स्थित भैंसी नदी वैसे भी मिटने की कगार पर है नदी के कुछ भू भाग में पास में स्थित धान फैक्ट्री ने राखी और अपशिष्ट डालकर पाट डाला है

shahjahanpur
1:16 PM, September 11, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
पुवायां शाहजहांपुर। पुवायां थाना क्षेत्र में स्थित भैंसी नदी वैसे भी मिटने की कगार पर है नदी के कुछ भू भाग में पास में स्थित धान फैक्ट्री ने राखी और अपशिष्ट डालकर पाट डाला है और अब नदी के ढाहे पर खुटार पुवायां रोड पर प्लाटिंग का काम किया जा रहा है प्लाटिंग भी नियमों को ताक पर रखकर चल रही है बताया जा रहा है कभी यह जमीन नदी की थी जो अब टुकड़ों में बिक रही है।
कुछ महीनों पहले नदी को जीवनदान देने को लेकर कुछ अधिकारी व समाज सेवी सुर्खियों में खूब रहे लेकिन अब सभी अता पता लापता हो गए हैं।
क्षेत्रीय लोगों में चर्चा है कि सरकारी सिस्टम तो सरकारी बजट खर्च कर सुर्खियों मे आता है और फिर सरकारी धन का बंदरबांट हो जाता है।




