Shahjahanpur news : आगामी त्योंहारों को लेकर पीस कमेटी की मीटिंग हुई सम्पन्न

खुटार थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी पुवायां के नेतृत्व में आगामी त्यौहार नवरात्र तथा ईद को लेकर पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया।

news-img

shahjahanpur

10:19 PM, March 17, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

राहुल शुक्ला ब्यूरो 

-- सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: सीओ 

खुटार शाहजहांपुर। मंगलवार को खुटार थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी पुवायां के नेतृत्व में आगामी त्यौहार नवरात्र तथा ईद को लेकर पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें नागरिक नगर वासी ब ग्राम वासी मोजूद रहें। बैठक में क्षेत्राधिकारी पुवायां ने कहा की सभी लोग त्योहार आपसी सौहार्द प्रेम व भाईचारे के साथ मनाएं उन्होंने अपील की कि ईद व नवरात्रि जैसे पवित्र पर्व शांति और सद्भाव के साथ संपन्न हो तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी । यदि इस प्रकार की कोई जानकारी है तो वह मेरे दूरभाष पर दे सकता है। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष श्यामवीर सिंह ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। यदि कोई शरारती तत्व माहौल बिगड़ने की कोशिश करता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद है व क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी। इस मौके पर थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से वार्ता करते रोड पर नमाज ना करने की व नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर मीट मुर्गा की दुकानों को हिंदू बस्तियों से दूर रखने के लिए अपील की ।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.