Shahjahanpur news : खुटार थाने में पीस कमेटी की मीटिंग हुई सम्पन्न

आगामी त्यौहारों होली व ईद के मद्देनजर रखते हुए थाना खुटार में पुवायां क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक के नेतृत्व में पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया ।

news-img

shahjahanpur

8:21 PM, February 25, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

राहुल शुक्ला ब्यूरो 

-- अफ़वाह फैलाने वालों की खैर नहीं, पुलिस करेगी संख्त कार्रवाई 

खुटार शाहजहांपुर। बुधवार को आगामी त्यौहारों होली व ईद के मद्देनजर रखते हुए थाना खुटार में पुवायां क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक के नेतृत्व में पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया । जिसमें समस्त समुदायों के गणमान्य नागरिक धर्मगुरुओं व क्षेत्र वासियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान पुवायां क्षेत्राधिकारी ने आए हुए गणमान्यों से समस्त त्योहार आपसी सौहार्द प्रेम व भाई चारे के साथ मनाने की अपील की तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने के लिए कहा साथ ही उन्होंने कहा कि शोशल मीडिया अथवा अन्य किसी प्रकार से भ्रामक अफवाह फ़ैलाने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई कराने के लिए कहा इस दौरान थाना अध्यक्ष श्याम वीर सिंह ने संवाद करते हुए कहा कि त्यौहार के दौरान सभी लोग कानून व्यवस्था बनाए रखें यह हम सब की जिम्मेदारी है। और पुलिस का सहयोग करें यदि कोई भी शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है। तो पुलिस को सूचना दे। साथ ही ग्राम प्रधानों से होलिका स्थल की भी जानकारी ली गई। जिसमें धनसिहपुर निवासी प्रधान द्वारा होलिका स्थल के पास पानी भरा होने की समस्या बताई गई जिसपर पुलिस द्वारा जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान ग्राम प्रधानों सहित निवर्तमान चेयरमैन अनुपम शुक्ला, सत्यपाल गुप्ता, वर्तमान चैयरमैन पति बाबूराम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.