Shahjahanpur news : छह माह पहले प्रतापपुर का बिल लगाकर बढ़ईपुर से निकला भुगतान
विकास खंड खुटार की ग्राम पंचायत बढ़ईपुर में सरकारी धन के भुगतान को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
राहुल शुक्ला ब्यूरो
— दस्तावेजों में गंभीर त्रुटि या फर्जीवाड़ा? जांच का विषय
खुटार, शाहजहांपुर। विकास खंड खुटार की ग्राम पंचायत बढ़ईपुर में सरकारी धन के भुगतान को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार करीब छह माह पहले शौकपिट (Soak Pit) निर्माण के नाम पर ₹25,913 का भुगतान किसान ब्रिक्स नामक फर्म के पक्ष में किया गया। हैरानी की बात यह है कि भुगतान बढ़ईपुर ग्राम पंचायत के खाते से किया गया, जबकि भुगतान के समर्थन में लगाया गया बिल ग्राम पंचायत प्रतापपुर का बताया जा रहा है।
दस्तावेजों में सामने आई इस विसंगति ने पूरे भुगतान पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि भुगतान बढ़ईपुर पंचायत का था, तो उसके साथ प्रतापपुर पंचायत का बिल क्यों लगाया गया? वहीं यदि बिल वास्तव में प्रतापपुर का था, तो बढ़ईपुर पंचायत के खाते से भुगतान किस आधार पर किया गया? यह मामला महज लापरवाही है या फिर सरकारी अभिलेखों में फर्जीवाड़े का प्रयास, इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी धन के उपयोग में इस प्रकार की अनियमितता वित्तीय नियमों के उल्लंघन की ओर संकेत करती है। मामले में संबंधित सचिव, तत्कालीन प्रधान तथा अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग उठ रही है।